आजमगढ़, फरवरी 6 -- आजमगढ़, संवाददाता। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने सत्रह वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर शुक्रवार को केट काटा। तत्पश्चात जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंच कर डीपीआरओ पवन कुमार को डॉ. आंबेडकर की तस्वीर भेंट कर मिठाई बांट कर खुशियां मनाई। जिला पंचायत राज अधिकारी ने ग्रामीण सफाई कर्मचारियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप लोग निष्ठा और ईमानदारी से करते रहिए हम आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने का काम करेंगे। ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष सीपी यादव ने कहा कि 6 फरवरी को ग्रामीण सफाई कर्मचारियों का कार्यकाल 17 वर्ष पूर्ण हो गया है। इस मौके पर ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर आपस में खुशियां मनाई। इस मौके पर जिला महामंत्री ओंकार नाथ, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाब चौरसिया, जिला संगठन मंत...