बिहारशरीफ, मार्च 27 -- 17 दिनों से अंधेरे में डूबा है सुंदरबिगहा, पानी का भी संकट फोटो: 27 नूरसराय 01: नूरसराय के सुंदर बिगहा गांव में जला हुआ ट्रांसफॉर्मर। नूरसराय, निज प्रतिनिधि। विद्युत सब-पावर स्टेशन से महज दस कदम की दूरी पर बसा सुंदरबिगहा गांव के 300 से अधिक लोग पिछले 17 दिनों से बिन बिजली के मोमबत्ती व लालटेन युग में जीने को मजबूर हैं। गांव का 63 केवी का ट्रांसफार्मर 10 मार्च को जल गया था। लेकिन, अब तक बदला नहीं गया है। बिजली आपूर्ति ठप होने से नल-जल योजना भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों को पानी की किल्लत झेलनी पड़ रही है। लोग मजबूरी में मोनी बगीचा, सती स्थान, महारानी स्थान और विद्युत सब-स्टेशन के पास लगे चापाकल से पानी लाने को विवश हैं। ग्रामीण रीता देवी, धर्मवीर रविदास, ममता देवी, सुरुचि कुमारी, कलिंदर रविदास, किशोर रविदास, सीमा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.