देहरादून, मार्च 20 -- स्त्री आर्य समाज महानगर द्वारा जेपी प्लाजा कारगी में आयोजित महर्षि वाल्मीकि कृत श्री राम कथा में कथा वाचक वैदिक विदुषी अंजली आर्या ने कहा कि श्री राम के आदर्शवादी स्वरुप की व्याख्या करते हुए कहा कि प्रभु श्री राम सदा सत्य का अनुशरण करने वाले, अपनी प्रतिज्ञा के पालन के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले, माता और मातृभूमि के लिए स्वर्ग का भी त्याग करने वाले महापुरुष रहे। निषाद राज का आलिंगन करते हुए प्रभु राम ने ऊंच नीच के भेद से रहित समरसता का संदेश दिया था। कथा में वैदिक आर्ष गुरुकुल, आय समाजी, विश्व हिंदू परिषद, आरएसएस, आर्य वीर दल और दून के वैदिक आश्रमों का सहयोग मिल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.