धनबाद, अक्टूबर 4 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती के अवसर पर डीसी आदित्य रंजन, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, एसडीओ राजेश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक सहित अन्य वरीय पदाधिकारियों ने सिटी सेंटर पर स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके चरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। सभी अधिकारियों ने गांधी सेवा सदन में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। डीसी ने गांधी सेवा सदन के पुस्तकालय को देखा। उन्होंने परिसर में गांधी म्यूजियम बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया। गांधी सेवा सदन से सभी अधिकारी खादी ग्रामोद्योग संघ पहुंचे। यहां राष्ट्रपिता तथा पूर्व प्रधानमंत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.