मुरादाबाद, दिसम्बर 5 -- मुरादाबाद। टीएमयू में भारतीय ज्ञान परम्परा- आईकेएस केंद्र की ओर से शुक्रवार को फिलॉसफी ऑफ एजुकेशन इन एंसिऐंट इंडिया एंड इट्स रिलेवेंश फ्रॉम गुरूकुल टू ग्लोबल विस्डम पर 10वीं राष्ट्रीय ऑनलाइन कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है। कॉन्क्लेव में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के प्रो-चांसलर प्रो. डीएस चौहान ने कहा, ब्रह्माण्ड, आत्मा और जीवन के व्यापक आयामों को समझे बिना भारतीय शिक्षा-दर्शन अपूर्ण है। सत्य और धर्म भारतीय विचारधारा के मूल स्तंभ हैं। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमात्र पत्र भी वितरित किए गए। संचालन टीएमयू आईकेएस सेंटर की समन्वयक डॉ. अलका वर्मा और डॉ. माधव शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...