बगहा, जनवरी 31 -- बेतिया। सत्य और अहिंसा को हथियार बनाकर बापू ने हमें अंग्रेजों से आजाद दिलाए आजादी की लड़ाई बापू के नेतृत्व में ही लड़ी गई थी। उक्त बातें एमजेके कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ योगेंद्र सम्यक ने शुक्रवार को कही। उनके नेतृत्व में एमजेके कॉलेज के गांधी स्मृति स्थल पर कॉलेज के स्टाफ और छात्र छात्राएं एकत्र होकर गांधी जी के शहादत दिवस पर उनको भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। प्रभारी प्राचार्य ने स्वतंत्रता आंदोलन में बापू की भूमिका को रेखांकित किया। नम आखो से बापू को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ आर के चंदेल ने कहा कि गांधी जी के विचारों को छात्र-छात्राओं को आत्मसात करना चाहिए। उन्होंने अहिंसा के बल पर हमें आजादी दिलाई थी। मौके पर दर्जनों की संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.