लखीमपुरखीरी, मार्च 20 -- भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की बैठक जिला उपाध्यक्ष धर्मेश कुमार की अध्यक्षता में प्रेम नगर में संपन्न हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के किसानों की समस्याओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष ने सत्येंद्र सिंह को यूनियन का जिला सचिव व प्रेम नगर निवासी जगरूप सिंह को पलिया ब्लाक से उपाध्यक्ष व गुरप्रीत सिंह को तहसील उपाध्यक्ष व मझरा पश्चिम ग्राम निवासी अनुज पांडे को तहसील क्षेत्र से युवा उपाध्यक्ष के पद पर सर्वसम्मति से नियुक्त किया। इसके अलावा कई किसानों को यूनियन की सदस्यता भी दिलाई। इस मौके पर जिला सचिव राम कृपाल यादव, तहसील अध्यक्ष स्वामी दयाल गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सिंह, ग्राम मंत्री रमाशंकर सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.