हरिद्वार, फरवरी 3 -- डीएम मयूर दीक्षित ने मंगलवार को परिवहन कार्यालय का जायजा लिया। उन्होंने परिवहन विभाग से ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन अभियान की प्रगति जानी। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि केवल सत्यापित चालक और सत्यापित ई-रिक्शा ही सड़कों पर संचालित होंगे। उन्होंने परिवहन विभाग को निर्देशित किया कि सत्यापन के बिना किसी भी ई-रिक्शा का संचालन किसी स्थिति में न होने दिया जाए। दीक्षित ने सत्यापित ई-रिक्शा पर रूट-वाइज रंग-कोडित क्यूआर स्टीकर स्वयं चस्पा किए। यह स्टीकर सत्यापन के बाद ही जारी किए जा रहे हैं। क्यूआर कोड स्कैन करने पर ई-रिक्शा का पूरा विवरण प्रदर्शित होता है। डीएम ने कुछ ई-रिक्शा चालकों से संवाद के दौरान उनका फीडबैक भी लिया। इस दौरान एआरटीओ निखिल शर्मा और नेहा झा सहित परिवहन विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...