कुशीनगर, मई 26 -- कुशीनगर। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में चल रहे अवैध वेंडरों के विरुद्ध रविवार को भी अभियान चलाया गया। जीआरपी पनियहवा ने रक्सौल से आनन्द विहार जा रही सत्याग्रह एक्सप्रेस में छापा मारकर तीन अवैध वेंडरों को पकड़कर उनके विरुद्ध कार्रवाई की है। गोरखपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर चलने वाली एक्सप्रेस व वैसेंजर ट्रेनों में अवैध वेंडरों की भरमार है। इसकी जानकारी होने पर जीआरपी चौकी इंचार्ज पडरौना मनोज कुमार यादव ने हेड कांस्टेबल योगेश सिंह, प्रमोद यादव, जयप्रकाश यादव व नितिन सिंह के साथ इसकी जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया। इसी के अनुपालन में जीआरपी टीम ने सत्याग्रह एक्सप्रेस ट्रेन की चेकिंग की। यहां तीन वेंडर मिट्ठू कन्नौजिया, सोनू गुप्ता व सिद्धू खाने-पीने का सामान बेचते हुए पकड़े गए। इनके विरुद्ध आवश्यक क...