बदायूं, मार्च 6 -- कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव के नेतृत्व में पटपरागंज के सत्याग्रहियों के साथ संविधान सम्मान यात्रा निकाली गई। ब्लाक के गांव पटपरागंज में उझानी नगर पालिका के कूड़ा डालने पर रोक लगाने और उझानी नाले से नरऊ के किसानों की डूबी फसलों का मुआवजा दिलाने तक कांग्रेस सत्याग्रह जारी रहेगा। बुधवार को उझानी के गांव पटपरागंज में कांग्रेस का सत्याग्रह 20वें दिन भी जारी रहा। सत्याग्रहियों ने बरीक नगला, अचौरा गांवों में संविधान सम्मान यात्रा निकालकर ग्रामीणों को जागरूक किया। कांग्रेस प्रदेश सचिव अजीत यादव ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानों के साथ अन्याय किया जा रहा है। नरऊ समेत मलिकपुर, अचौरा, मीलाल नगला सहित गांव में हजारों किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। डूबी हजारों बीघा फसलों के नुकसान का सर्वे तक नहीं कराया गया है। भाजपा सरकार ...