संतकबीरनगर, फरवरी 1 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान संवाद। संतकबीरनगर जिले के अयोध्या से आए लोक गायक सत्यांशु पटेल ने मगहर महोत्सव मंच पर भजन व गजलों की रंगीन महफिल सजाई। जिसे सुन श्रोता हाथ खोलने को मजबुर हो गए। उन्होंने 'हमरे राम जी के नमवा क़े ना जानेला..' से झन्नाटेदार अंदाज में किया। उन्होंने ने एकता पर आधारित 'अल्ला ह कहूं भगवान एक है..' को सुनाया तो पूरा पण्डाल खुशी से झूम उठा। जिन्होने 'कबीरा रे..' गीत के माध्यम से सद्गुरु कबीर के एकता के संदेश को लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। इसके बाद 'किसको दिल जाये सोचना जरूरी है..' को सुना कर युवाओ को नाचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने अन्त में 'कान्हा कान्हा रटेली बेचारी राधा प्यारी...' को सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम के बाद महोत्सव समिति के द्वारा कलाकारों को स्मृति चिन्ह व अंग वस...