जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) की राष्ट्रीय इकाई ने झारखंड राज्य में युवा श्रमिकों को संगठित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की स्वीकृति के बाद डॉ. पी. श्रीनिवासन, राष्ट्रीय चेयरमैन (यूथ इंटक) ने सत्यम सिंह को झारखंड राज्य यूथ इंटक का चेयरमैन नियुक्त किया है। आदेश 19 सितंबर से प्रभावी होगा।नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि झारखंड में विभिन्न नए क्षेत्रों में काम कर रहे युवा श्रमिक अभी भी यूनियन गतिविधियों के दायरे से बाहर हैं। ऐसे श्रमिकों को संगठित कर इंटक के अंतर्गत लाना आवश्यक है। सत्यम सिंह को निर्देश दिया गया है कि वे झारखंड यूथ इंटक की पूरी समिति का गठन करें, जिसमें संबद्ध यूनियनों से जुड़े युवा नेताओं को शामिल किया जाएगा। यह गठन झारखंड इंटक अध्यक्ष की परामर्श एवं ...