शाहजहांपुर, मार्च 11 -- शाहजहांपुर के प्रतिष्ठित सत्यम इंपीरिया में विवाह समारोह के दौरान जीजा के पास से साली के गहने भरा बैग चोरी होने के मामले का रोजा पुलिस ने खुलासा किया है। साथ ही माल भी बरामद करने का दावा किया है। पुलिस ने बताया कि चोरी में शामिल एक आरोपी पहले से बरेली कारागार में बंद हैं, जबकि उसके दो साथी फरार हैं। शाहजहांपुर में 21 फरवरी को मुरादाबाद से लोग लड़की की शादी करने के लिए शाहजहांपुर आए थे। विवाह समारोह से पहले तिलक की रस्म हुई थी। इस दौरान मुरादाबाद के मझोला के सेक्टर 13 बी 182 न्यू मुरादाबाद निवासी अनुज शर्मा को उनके ससुर ने रुपयों और जेवर से भरा एक बैग संभालने के लिए दिया। अनुज शर्मा ने कुछ और काम करने के लिए बैग को कुछ देर के लिए मेज पर रख दिया था। जैसे ही अनुज पलट कर बैग उठाने चले, वैसे ही उनका बैग चोरी हो गया। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.