मैनपुरी, मई 12 -- विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ द्वारा जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव की प्रक्रिया केंद्रीय महामंत्री अनिल कुमार राठौर की अध्यक्षता में कराई गई। चुनाव प्रक्रिया वर्ष 2025-26 के लिए संपन्न की गई। संघ का सरंक्षक भूपेंद्र सिंह को बनाया गया है। वहीं सत्यभान सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं जिला मंत्री अमित कुमार राजपूत, कोषाध्यक्ष शेखर शर्मा व उपाध्यक्ष अनूप कुमार, जनवेद सिंह, सचिन पटेल, नंदकिशोर को बनाया गया है। वहीं संगठन मंत्री उमेर हसन, शिवशंकर, आशीष कुमार सिंह, रामपाल सिंह व कार्यालय मंत्री बृजेंद्र कुमार शाक्य, संयुक्त मंत्री अंकित राठौर, प्रचार मंत्री नितिन तिवारी को बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...