बेगुसराय, अप्रैल 11 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित कस्तूरबा बालिका आवासीय विद्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर बीईओ निर्मला कुमारी ने कहा कि समाज में मानवीय मूल्यों को स्थापित करने व राष्ट्र निर्माण में कस्तूरबा गांधी का अहम योगदान था। स्वतंत्रता आंदोलन में उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हर कदम पर साथ दिया। कहा कि कस्तूरबा गांधी महिलाओं की शिक्षा का समर्थन किया था। वह सत्य, प्रेम व करुणा की साक्षात प्रतिमूर्ति थी। हमें उनके कृतित्व से सीख लेने की जरूरत है। पूर्व मुखिया उमेश कुंवर कवि, जिला पार्षद मनमोहन महतो, पंसस सिकंदर कुमार, उच्च विद्यालय नारेपुर के प्रभारी एचएम मनोरंजन कुमार राय, वार्डन मंजरी, सेवानिवृत शिक्षक महेश्वर भगत आदि ने विचार रखे। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक विशेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.