लखनऊ, जुलाई 9 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि सत्ता में आए तो आउटसोर्सिंग व्यवस्था खत्म करेंगे। भर्तियों में आउटसोर्स कंपनियां बदलती रहती है। संविदाकर्मी परेशान रहते हैं। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने पर यश भारती सम्मान फिर शुरू किया जाएगा। हर फील्ड के कलाकारों, खिलाड़ियों और विशिष्ट काम करने वालों को सम्मानित करेंगे। प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है। मंत्री और अधिकारी आपस में लड़ रहे हैं। सूचना आयुक्त कार्यालय में भी आपस में आयुक्त और अधिकारी भिड़ गए हैं। अखिलेश ने बुधवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा की सरकार लोकतंत्र का मजाक बना रही है। चुनाव में धांधली करना भाजपा अपना अधिकार समझती है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने वोट लूटकर चुनाव जीता था। समाजवादी पार्टी ने 18 हजार मतदाताओं की सूची ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.