प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 25 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित समारोह में जिले के 19 लोकतंत्र सेनानियों व उनके आश्रितों को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1975 में आज ही के दिन कांग्रेस सरकार ने सत्ता बचाने के लिए संविधान का दुरुपयोग किया था। आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर बुधवार को शहर के तुलसीसदन (हादीहाल) में आयोजित समारोह की शुरुआत प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्ज्वलित कर की। इसके बाद उन्होंने आपातकाल से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले लोकतंत्र सेनानियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.