लखनऊ, अप्रैल 30 -- जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार के जातीय जनगणना को आने वाली जनगणना में शामिल किए जाने के फैसले को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने इस अभूतपूर्व फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जातीय जनगणना का विरोध किया है। आजादी के बाद की गई सभी जनगणनाओं में जातीय की जनगणना नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, आरजेडी या किसी भी इंडी गठबंधन की सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराई। कांग्रेस की कर्नाटक सरकार ने जातिगत सर्वे कराया था लेकिन आज तक इसे सार्वजनिक नही किया। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते हुए बस वादे ही किए। पीएम मोदी ने जो कहा उसे हमेशा पूरा किया लेकिन जो लोग दशकों...