चंदौली, जनवरी 24 -- चंदौली, संवाददाता। भाजपा सरकार के इशारे पर शंकराचार्य को संगम स्नान से रोकने और उनके साथ पुलिसिया दुर्व्यवहार के विरोध में शनिवार को कांग्रेसजनों ने मुख्यालय स्थित पंडित कमलापति त्रिपाठी पार्क में शुद्धि-बुद्धि यज्ञ किया। साथ ही भाजपा सरकार को चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी ने कहा कि भाजपा की सरकार सत्ता के अहंकार में है। धर्म के नाम पर लोगों की भावना को भड़काकर सत्ता पाने वाली भाजपा सरकार आज पूज्य शंकराचार्य का घोर अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार शंकराचार्य को संगम स्नान करने से रोक रही है। साथ ही सनातन परंपरा का विरोध कर रही है। कम उम्र के ब्राह्मण बटुकों को उनकी शिखा उखाड़कर मरवा रही है। यह भाजपा सरकार का घोर पाप है। ऐसे अहंकारी सरकार को अब सत्ता में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। पूज्य शंकराचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.