सिमडेगा, फरवरी 24 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। राज्य सरकार का आम बजट पेश होने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज है। सत्तारूढ़ दल के विधायक जहां इसे गरीब, किसान, महिलाओं और युवाओं के हित वाला बता रहे हैं। वहीं विपक्ष के पूर्व विधायकों ने बजट को दिशाहीन और जिले की अनदेखी वाला करार दिया है। दोनों पक्षों के बयान सामने आने के बाद बजट को लेकर बहस गर्म हो गई है। सत्ता पक्ष इसे संतुलित और विकासोन्मुख बजट बता रहा है। जबकि विपक्ष ने इसे जिले की जरूरतों को न समझने वाला दस्तावेज कहकर खारिज कर दिया है। बजट पर नेताओं की प्रतिक्रिया... आम बजट स्वागत योग्य है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था, जनजातीय कल्याण और आधारभूत संरचना पर केंद्रित योजनाओं ने स्थानीय लोगों में नई उम्मीद जगा दी है। यह बजट जन-आकांक्षी वाला बजट है। यह बजट आंकड़ों का मायाजाल नहीं धरातल पर बदलाव लाने...