मुरादाबाद, मई 14 -- लाइन पार हनुमान नगर स्थित शिव मंदिर में महाकीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें आचार्य शिवानंद महाराज ने सत्संग का महत्व बताते हुए कहा सत्संग में भाग सत्गुरु और प्रभु की कृपा से ही मिलता है। श्रीराम के जन्म से लेकर राजतिलक तक का विवरण संक्षिप्त रूप से किया। श्रीकृष्ण की लीलाओं का भी मनोहारी वर्णन किया। आचार्य ने कहा मनुष्य योनि में जन्म लाखों जन्मों मे सत्कर्म करने पर मिलता है। केवल इस जन्म में ही हम प्रभु की भक्ति कर मोक्ष प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। मगर मानव इस पृथ्वी लोक में आकर भौतिकवाद में फंसकर मूल उद्देश्य से भटकर जाता है। यही उसके दुखों का कारण है। अंत में आरती के बाद भोजन प्रसाद वितरित किया गया। व्यवस्था में राम दयालु शर्मा, प्रदीप शर्मा, अनुराग, मनोज, दीपिका, राधा रानी, मनोरमा, वंदना, दीपक अग्रवाल आदि श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.