सुल्तानपुर, अक्टूबर 9 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय तहसील क्षेत्र के सतहरी गांव स्थित सती माता मंदिर परिसर में गुरुवार को भव्य दुख दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 501 सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया और माता सती के चरणों में आस्था अर्पित की। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और माता जी की कथा सुनते हुए मां सती के जयकारे लगाए। पूरा मंदिर परिसर भक्ति भाव से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष उषा सिंह तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह रहे। मुख्य अतिथि उषा सिंह ने कहा कि सती माता मंदिर में दुख दुरिया कार्यक्रम का आयोजन एक पवित्र कार्य है। ऐसी धार्मिक परंपराएं समाज में आस्था और एकता को सुदृढ़ करती हैं। ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह न...