चतरा, अक्टूबर 7 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। इटखोरी निवासी भाजपा के पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह मानवाधिकार एसोसिएशन के प्रदेश सचिव बनाये गए हैं। उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा प्रजापति के द्वारा मनोनीत किया गया है। मालूम हो की सतीस सिंह समाजसेवी पूर्व से ही कई संगठनों से जुड़कर लोगों को जन कल्याण की भावना से सहयोग करने हेतु संकल्पित रहे हैं। जिसके निमित्त मंगलवार को झारखंड प्रदेश का प्रदेश सचिव के पद पर मनोनयन किया गया है। इन्होंने 14 वर्षो तक जेवीएम के प्रखण्ड अध्यक्ष पद पर आसीन रहकर समाज व पार्टी की सेवा की है, जब जेवीएम भाजपा में विलय हुआ तो इन्हें भाजपा के जिला मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...