रांची, दिसम्बर 21 -- सोनाहातू, प्रतिनिधि। पांच परगना क्षेत्र के सुप्रसिद्ध सतीघाट टुसू मेला का आयोजन 15 जनवरी को किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर रविवार को मेला स्थल पर बारेन्दा, पांडुडीह और कल्याणटांड़ के ग्रामीणों की बैठक हुई। मेले के दौरान विधि-व्यवस्था और सफल संचालन सुनिश्चित करने के लिए संचालन समिति गठित की गई। इस दौरान चौधरी महतो को समिति का अध्यक्ष, हरेकृष्ण महतो सचिव और लंबोदर महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में नरेंद्रनाथ मुंडा, बुधू सिंह मुंडा, सुखलाल मुंडा, धनंजय कोइरी, शिशुपाल महतो, गंगाधर महतो, श्रवण मछुआ, गणेश महतो, सुखराम महतो, प्रकाश सिंह मुंडा, राजू सिंह सरदार, राजकुमार महतो, अजीत महतो और नरेश सिंह मुंडा आदि शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...