शामली, मार्च 10 -- कबीर साहेब के परम शिष्य संत गरीब दास महाराज के बोध दिवस पर तीन दिवसीय समागम का रविवार को शुभारम्भ हुआ। संत गरीब दास जी के समागम पर हजारों भक्तो की भीड़ उमड़ी। रविवार को वेदखेडी के सतलोक आश्रम में तीन दिवसीय समागम का आयोजन शुरू हुआ। हजारों श्रद्धालुओ ने समागम स्थल मे उपस्थित हो कर परमात्मा कबीर साहेब द्वारा गरीब दास जी को दिये गए ज्ञान की वाणियों का पाठ श्रवण किया। सतलोक आश्रम मे भक्तो ने हलवे का प्रसाद ग्रहण किया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर हृदेश दास ने बताया कि आश्रम में तीन दिनों के लिए प्रदर्शनी भी लगाई गई है, जिसमे संत गरीब दास जी को परमात्मा से ज्ञान किस तरह प्राप्त हुआ प्रदर्शित किया गया। उन्होंने कहा कि सोमवार को आश्रम में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तथा दहेज रहित विवाह भी संपन्न किए जाएंगे। भंडारे में देसी घी से बनी बर्फी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.