शामली, जून 12 -- वेदखेड़ी स्थित सतलोक आश्रम में चल रहे तीन दिवसीय कबीर साहेब प्रकट दिवस के अवसर पर अखंड पाठ व भंडारे का आज तीसरे दिन समापन हो गया है। समागम में आए 45 सौ लोगों ने नशा, चोरी, ठगी, रिश्वतखोरी आदि सभी बुराईयों को छोड़कर निशुल्क नामदीक्षा ली। बुधवार को बेदखेड़ी में चल रहे तीन दिवसीय समागम के समापन अवसर पर प्रदेश कोर्डिनेटर हृदेशदास ने बताया कि जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में हो रहे कबीर साहेब प्रकट दिवस के अवसर पर अखंड पाठ व भंडारे का आज तीसरे दिन समापन हो गया है। जिसमें तीनों दिनों से प्रदेश के सभी जिलों से लगातार आ रहे लाखों श्रद्धालुओं ने आकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना और इतनी भयंकर गर्मी मे भी संत रामपाल महाराज के आशीर्वाद से सभी व्यवस्थाएं सुचारु रुप से चलती रही। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.