लखनऊ, नवम्बर 10 -- पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल कार्यालय में आयोजित सतर्कता सेमिनार में अधिकारियों और कर्मचारियों को रेलवे बोर्ड के मानकों और निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई। सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए पूर्वोत्तर रेलवे के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी तुषार कांत पाण्डेय ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन एवं सतर्कता नियमों का पालन प्रत्येक रेलकर्मी की साझा जिम्मेदारी है। रेलवे बोर्ड की गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए टेंडर, कॉन्ट्रैक्ट, रिकॉर्ड कीपिंग तथा दस्तावेज सत्यापन की नियमित निगरानी करें। इस दौरान डीआरएम गौरव अग्रवाल, एडीआरएम (परिचालन) नीतू, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राहुल यादव सहित समस्त शाखाधिकारी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.