धनबाद, सितम्बर 25 -- भौरा, प्रतिनिधि। सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को पूर्वी झरिया क्षेत्र की ओर से छात्र-छात्रओं बीच पोस्टर बनाओं प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में पूर्वी झरिया क्षेत्र के द्वारा अनुदानित संस्कृति विद्या मंदिर विद्यालय डिगवाडीह, विद्या विहार उच्च विद्यालय मेन कॉलोनी के छात्र -छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्वी झरिया क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक मानव संसाधन सुधांशु महाजन, उप प्रबंधक मानव संसाधन अभिषेक कुमार, संतोष कुमार उप प्रबंधक मानव संसाधन, पुष्यमित्र सिंह सहायक प्रबंधक मानव संसाधन, मुकुलेश ठाकुर,समीर नायक, उत्तम साहा,रोहित कुमार ,दीपक कुमार, सुभांकर बाउरी,गणेश कुमार के अलावे छात्र-छात्राएं व शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थी। ...