उरई, फरवरी 11 -- उरई। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर सेफर इंटरनेट डे के अवसर पर जिला स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का आयोजन रानी लक्ष्मीबाई सभागार में किया गया। इसका उद्देश्य डिजिटल युग में सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देकर साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यशाला में डीएम राजेश कुमार पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में इंटरनेट एवं एआई का उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक एवं शासकीय कार्मिक का यह दायित्व है कि वे तकनीक का उपयोग सतर्कता, जिम्मेदारी एवं नैतिकता के साथ करें। उन्होंने साइबर अपराधों से बचाव के लिए जागरूकता को सबसे प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी विभागों को डिजिटल सुरक्षा मानकों का अनुपालन करने के निर्देश दिए। कार्यशाला में साइबर हा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.