गढ़वा, फरवरी 13 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में 25वां मानस महायज्ञ सह रजत जयंती समारोह गुरुवार से शुरू हो गया। यज्ञाचार्य पंडित श्यामबिहारी वैद्य के नेतृत्व में याज्ञिक पुरोहितों की टोली ने कलशों में अभिमंत्रित जल भरवाया गया। उससे पूर्व मुख्य यजमानों कृष्णा शर्मा व धर्मपत्नी सुशीला देवी के अलावा अमरेश चंद्र और उनकी धर्मपत्नी पूनम देवी ने व्रती कलश यात्रियों के कलशों का सतबहिनी भगवती मंदिर में संकल्प कराया गया था। इस दौरान काफी संख्या में श्रद्धालु कलश यात्रियों ने कलशों के साथ विभिन्न मंदिरों और यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर कलशों को स्थापित किया। कलश यात्रा का नेतृत्व समिति के अति विशिष्ट सदस्य सह विद्या कुंड अयोध्या के महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 श्री महंत प्रेम शंकर दास जी महाराज व समिति के अध्यक्ष सह विधायक ...