गढ़वा, जनवरी 16 -- कांडी, प्रतिनिधि। प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में मकर संक्रांति के तीन दिनों तक लगने वाले मेले के दूसरे दिन गुरुवार को भी काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। प्रदेश के विभिन्न भागों से लोग सतबहिनी झरना तीर्थ पहुंचे। मकर संक्रांति का पुण्य काल होने के कारण अहले सुबह से श्रद्धालु सतबहिनी आना शुरू हो गए थे। ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र झरना में स्नान के लिए पहुंचे। स्नान करने के बाद मंदिरों में पूजा अर्चना के बाद दान पुण्य किया। साथ ही श्रीसत्यनारायण भगवान की कथा सुनने वालों की संख्या भी अपेक्षाकृत अधिक थी। मेले में स्थानीय के साथ-साथ सुदूर राज्यों तक के काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। शाम तक लोगों का आना जाना लगा रहा। सुरक्षा को लेकर थाना प्रभारी असफाक आलम अपने दल बल के साथ मुस्तैद रहे। सड़कों पर वाहन जाम की स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.