गढ़वा, अप्रैल 4 -- कांडी, प्रतिनिधि। लोक आस्था के महापर्व चैती छठ के दौरान प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सतबहिनी झरना तीर्थ में काफी संख्या में निराहार व्रतियों ने छठ महाव्रत का सामूहिक महाअनुष्ठान किया। गुरुवार शाम अस्ताचलगामी सूर्य को सभी व्रतियों के साथ क्षेत्रीय विधायक नरेश प्रसाद सिंह, उपायुक्त शेखर जमुआर ने भी भगवान भास्कर को अर्घ्य प्रदान किया। उस दौरान उन्होंने भगवान सूर्य से संपूर्ण जिला व जिलावासियों के लिए अमन चैन व सुख समृद्धि की कामना की। उनके ही छठ व्रतियों ने बारी-बारी से अर्घ्य प्रदान किया। विभिन्न फलों व अगरौटा, अक्षत, फूल, धूप, दीप से सजे हुए पांच व सात की संख्या में सूप लेकर प्रदक्षिणा करते हुए पुरोहित के द्वारा 'एही सूर्य सहस्रांशो तेजोराशे जगत्पते अनुकंप्यम मां भक्त्या ग्रृहाणार्घ्य दिवाकर' मंत्र के उच्चारण के साथ सबों ने तमाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.