गढ़वा, अगस्त 10 -- कांडी, प्रतिनिधि। सतबहिनी झरना तीर्थ में सतबहिनी विकास समिति के साथ-साथ श्रद्धालु व आमजनों की बैठक रविवार को की गई। इस दौरान विभिन्न महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के अध्यक्ष सह विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में निर्णय लिया कि राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त को सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पर 10.45 बजे सुबह राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा झंडा फहराया जाएगा। मौके पर समिति के अध्यक्ष सह विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद ने कहा कि पर्यटन स्थल की समुचित सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी को यहां के सुंदर और रमणीक निर्माणों को तोड़ने, विरूपित करने या दानपेटियों से चोरी करने की इजाजत नहीं दी जा सकती है। इसके लिए फूल प्रूफ व्यवस्था की जा रही है। इस तरह के कार्य म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.