पलामू, जून 9 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र बकोरिया गांव में एनएच-39 पर रविवार को एक कार और पिकअप वैन में टक्कर हो गई। दिन के करीब 1:30 बजे हुई घटना के कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया। इससे करीब आधा घंटा तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हालांकि कार और पिकअप में सवार सभी लोगों को आंशिक चोट लगी है जिनका स्थानीय स्तर पर प्रारंभिक इलाज कराया गया। बकोरिया के सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद अकबर ने बताया कि कार पर सवार लोग मेदिनीनगर से रांची की ओर जबकि पिकअप वैन रांची से मेदिनीनगर के रास्ते पर था। बकोरिया मोड पर दोनों गाड़ियां अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गए। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि बकोरिया पेट्रोल पंप के समीप घटना हुई है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्...