पलामू, दिसम्बर 13 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना के पोंची गांव में शनिवार की सुबह में ठंड से बचने के लिए पुआल को जलकर ताप रहे 10 साल की बच्ची समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। तीनों घायल एक ही परिवार के सदस्य हैं। सुबह 6:30 बजे के करीब हुई घटना के बाद तीनों घायल को तुंबागड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज कराया जा रहा है। सतबरवा के थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने बताया कि एक घर के तीन लोग पुआल जलाकर आग का ताप रहे थे। इसी दौरान बड़ा दायरा ले लिया जिससे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ईश्वरी साव की 55 वर्षीय पत्नी, 30 वर्षीय पुत्र जितेंद्र कुमार, 10 साल की पोती आग ताप रहे हैं। गीला पुआल सही से जल नहीं रहा था। उसे जलाने के लिए पेट्रोल डाला गया जिसके कारण आग फैल गया। आसपास के ग्रामीणों ने आग में झुलस ग...