पलामू, अक्टूबर 4 -- सतबरवा, प्रतिनिधि। पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार को मलय नहर के किनारे युवती से दुष्कर्म करने का दु:साहस किया गया। पीड़ता शोर मचाते हुए दौड़कर घर की ओर भागी और मनचले युवक से अपनी आबरू बचाई। पीड़िता की शिकायत के आधार पर शनिवार को सतबरवा थाना की पुलिस ने युवती के साथ छेड़खानी तथा जबरदस्ती करने के आरोप में 22 वर्षीय युवक रूपेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले के अनुसंधानकर्ता रघुराय कोटवार ने बताया कि आरोपी युवक रूपेश सिंह मेदिनीनगर सदर प्रखंड के पोलपोल पंचायत के कुसी करमा गांव का निवासी है। उसने पीड़िता को मलय नहर के पास सुनसान जगह पर अकेला पाकर दुष्कर्म करने का दु:साहस किया। पहले उसने छेड़खानी की परंतु प्रारंभिक विरोध के बावजूद उसने जबरदस्ती करने की कोशिश की तब पीड़िता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.