विकासनगर, जून 28 -- शिवालिक एकेडमी में शनिवार को इंटर हाउस फुटबॉल टूर्नामेंट की शुरुआत बड़े उत्साह और खेल भावना के साथ की गई। इस प्रतियोगिता का पहला मुकाबला शिवालिक हाउस और सतपुड़ा हाउस के बीच खेला गया, जिसमें रोमांचक प्रदर्शन करते हुए सतपुड़ा हाउस ने 1-0 से जीत हासिल की। सतपुड़ा हाउस की ओर से अभिनव बर्थ्वाल ने एकमात्र निर्णायक गोल किया। दूसरा मुकाबला विंध्य हाउस और अरावली हाउस के बीच खेला गया, जो कि बेहद संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, जिसके बाद निर्णय पेनल्टी शूटआउट के माध्यम से लिया गया। पेनल्टी में विंध्या हाउस ने 5-4 से शानदार जीत दर्ज की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.