मुजफ्फरपुर, सितम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। मानव उत्थान सेवा समिति के संस्थापक एवं मानव धर्म के प्रणेता सद्गुरु सतपाल महाराज का पावन जन्मोत्सव रविवार को बड़े धूमधाम से मानव धर्म मंदिर ब्रह्मपुरा में मनाया गया। इसमें हरिद्वार से आई साध्वी महात्मा मुक्तिका बाई जी ने प्रवचन किया। उन्होंने महाराज जी के जन्म के रहस्य का विस्तार से उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला स्तर के कार्यकर्ता कृष्ण कुमार गुप्ता, मानव सेवा के मंडल संयोजक एवं जिला सचिव डॉ. महेंद्र गिरी, मानव सेवा दल के जिला प्रमुख डॉ. श्यामजी राम, जिला संयोजक राजेंद्र कुमार, श्रवण कुमार सिंह आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.