रामपुर, दिसम्बर 15 -- रामपुर। गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के संबंध में चल रही प्रभात फेरी के दसवें दिन सोमवार को गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार से आरंभ होकर ओंमकार सिंह के घर से सरदार गुरुचरन सिंह आहूजा घर से सरदार जगजीत सिंह आहूजा के घर से काकू वीर जी परचूनी वालो के घर से गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में आकर संपन्न हुई। प्रभात फेरी में शामिल महिलाए और बच्चें शबद कीर्तन करते हुए चल रहे थे। ज्ञानी कृपाल सिंह द्वारा अरदास की गई। प्रभात फेरी जत्थेदार अवतार सिंह ,अमरजीत सिंह ,इकबाल सिंह ,सतनाम सिंह ,जगजीत सिंह ,राज सिंह ,गुरमीत कौर ,सुरजीत कौर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.