पाकुड़, फरवरी 9 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पाकुड़ में सीबीएसई बोर्ड की 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में सम्मिलित होने वाली छात्राओं के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता और सतत परिश्रम, अनुशासन एवं सकारात्मक सोच से ही बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। उन्होंने छात्राओं को नियमित अध्ययन, समय का सदुपयोग तथा निरंतर अभ्यास एवं पुनरावृत्ति पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा विद्यार्थियों के जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव होती है, जो उनके भविष्य की दिशा तय करती है। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न शैक्षणिक पहल एवं...