नवादा, मई 14 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सतत जीविकोपार्जन योजना अर्थात एसजेवाई जिले की महिलाओं को सशक्त बनाने में सहायक साबित हो रहा है। बिहार सरकार की इस नीति से जुड़कर महिलाएं अपने हाथ जगन्नाथ बन रही हैं। आर्थिक रूप से संपन्न होने का महिलाओं को बेहतर अवसर मिल रहा है। महिला संवाद के जरिए जिले की महिलाओं को स्वावलंबी बनाया जा रहै है। इस अभियान में जिला प्रशासन की जबरदस्त तत्परता देखी जा रही है और यह महिलाओं की राह साजगार बना रही है। नवादा जिले में लगभग एक महीने से महिला संवाद अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें लगभग एक लाख महिलाओं ने सीधी भागीदारी निभाई है। सबसे अच्छा तो यह है महिलाएं विभिन्न 31 योजनाओं की जानकारी लेती दिख रही हैं। हर योजना पर उनकी रुचि उभर कर संवाद कार्यक्रम में आ रही है। मोबाइल ऐप पर अब तक 15 सौ से अधिक आकांक्षाओं को मह...