धनबाद, नवम्बर 5 -- महुदा, प्रतिनिधि। दयाल संघ परिवार महुदा द्वारा आयोजित दो दिवसीय ॐ दयाल सत् गुरुनाम संकीर्तन यज्ञ को लेकर मंगलवार को महुदा मोड़ स्थित आयोजन स्थल से गाजे बाजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। इसमें काफी संख्या में दयाल परिवार के श्रद्धालु व अनुयाई शामिल हुए। इस दौरान श्रद्धालु दयाल गुरु महाराज को रूप सज्जा कर रथ में सुसज्जित रखकर साथ में नाचते गाते चल रहे थे। भजन गायक हेमंत कुमार दुबे के धार्मिक गीतों से क्षेत्र भक्तिमय हो गया था। मौके पर कामेश्वर सिंह की ओर से सभी श्रद्धालुओं को शरबत पिलाई गई। नगर भ्रमण के बाद यज्ञ स्थल में पंडित गौरी शंकर ठाकुर व हरे कृष्ण शर्मा ने विधिवत प्रतिमा स्थापित की। तत्पश्चात अखंड संकीर्तन का आरंभ हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.