किशनगंज, मार्च 10 -- टेढ़ागाछ, एक संवाददाता प्रखंड अंतर्गत चरघरिया झाला में आयोजित संतमत सत्संग के 15 वां जिला वार्षिक अधिवेशन में रविवार को सत्संग में सत्संगियों व श्रद्धालुओं ने भारी संख्या में पहुंचकर आध्यत्मिक प्रवचनों का लाभ उठाया। इस अवसर पर संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के शिष्य स्वामी व्यासानन्द महाराज व अन्य साधु महात्माओं एवं विद्वानों के प्रवचन-भजन से इलाका भक्तिमय हो गया। स्वामी व्यासानन्द ने कहा कि 'साधन धाम मोक्ष कर द्वारा' इस शरीर में रह कर साधन कर सकते हैं तथा मोक्ष की प्राप्ति कर सकते हैं। सत्संग भजन के बिना मानव एवं दानव में कोई अंतर नहीं है।सत्संगियों को हमेशा सदाचार का पालन करते हुए सतगुरु का ध्यान करना चाहिए।नियमित ध्यान योग से आध्यत्मिक शक्ति मिलती है और सतगुरु के दया दृष्टि मात्र से संसार के सभी जीवों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.