कोडरमा, अक्टूबर 4 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां थाना क्षेत्र के ख़वासडीह के समीप गुरुवार देर शाम एक मोटरसाइकिल अनियंत्रित होने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों की पहचान संदीप कुमार यादव (26 वर्ष, पिता ब्रह्मदेव यादव) और प्रमोद कुमार (24 वर्ष, पिता सहदेव प्रसाद यादव), निवासी ग्राम टिहरो के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक अपने घर टिहरो लौट रहे थे तभी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटना का शिकार हो गई। घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार यादव को बेहतर इलाज के लिए कोडरमा रेफर कर दिया गया। घटना के कारणों का अभी पता लगाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.