कोडरमा, अगस्त 18 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड में रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी बड़े ही धूमधाम एवं श्रद्धा भाव से मनाई गई। इस अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों एवं बाजे-गाजे के साथ शामिल हुए। बासोडीह हाट पर आकर्षक पंडाल सजाकर भगवान श्रीकृष्ण को विराजमान किया गया। यहीं से शोभायात्रा की शुरुआत हुई, जो राउतडीह, पचमौह, कलीडीह होते हुए पुनः बासोडीह पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा का भ्रमण बरियारडीह, समलडीह, रामडीह, चांदडीह समेत विभिन्न स्थानों तक किया गया। इस दौरान जगह-जगह मटका फोड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उत्सव का रंग और भी गहरा हो गया। शोभायात्रा से पूर्व भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर भोग अर्पित किया। शाम 7 बजे से पूजा समिति की ओर से भव्य भक्ति जागरण का आयोजन भी किया गया, जिसमें बड़ी सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.