कोडरमा, जनवरी 27 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के ग्राम राजावर में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लगने की एक बड़ी घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय दिनेश यादव के घर में अचानक बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी की घटना में पीड़ित परिवार को लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से घर में रखा पांच क्विंटल चावल व गेहूं, भारी मात्रा में दलहन, तीन हजार नेवारी (पुआल), खाना पकाने के लिए रखी दर्जनों बोझा लकड़ी, कुर्सी, टेबल, रजाई, कपड़े समेत अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं पूरी तरह जलकर नष्ट हो गईं। आग की लपटें उठती देख स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.