कोडरमा, जनवरी 6 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में विकास योजनाओं को गति देते हुए सोमवार को जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव एवं सतगावां जिला परिषद सदस्य नीतू कुमारी के नेतृत्व में दो प्रमुख विकास योजनाओं का विधिवत पूजा-अर्चना एवं नारियल फोड़कर शिलान्यास किया गया। 15वें वित्त आयोग की आबद्ध निधि के अंतर्गत कुल 25 लाख रुपये से अधिक की लागत से इन योजनाओं का कार्य प्रारंभ कराया गया। समलडीह पंचायत के ग्राम नरायडीह में मुख्य सड़क से सरकारी पाइन तक आरसीसी नाली निर्माण किया जाएगा, जिसकी प्राक्कलित लागत 14,96,970 रुपये है। इसके अलावा टेहरो पंचायत स्थित सकरी नदी के तट पर प्रसिद्ध महेश्वरनाथ मंदिर के समीप गार्डवाल एवं सीढ़ी निर्माण कराया जाएगा, जिस पर 10,27,900 रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए जिला परिषद अध्यक्ष रामधन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.