कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, सतगावां, हिन्दुस्तान टीम। कोडरमा में अवैध हथियारों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार देसी हथियारों और पांच गोली के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। जानकारी के अनुसार, सतगावां थाना क्षेत्र के ग्राम कटैया स्थित गजहड टोला में एक संदिग्ध व्यक्ति के दो दिनों से प्राथमिक विद्यालय परिसर में रुकने की सूचना मिली थी। ग्रामीणों ने बताया था कि वह व्यक्ति अपना नाम-पता नहीं बता रहा था और उसके पास अवैध हथियार होने की आशंका थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने विद्यालय की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान विद्यालय की सीढ़ी के नीचे सो रहे एक व्यक्ति को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान रामेश्वर प्रसाद उर्फ राकेश ...