कोडरमा, जनवरी 1 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि प्रखंड अंतर्गत राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान द्वारा बुधवार को एक्सीलेंस अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को बिरसा मुंडा एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में रवि कुमार (जेएसएससी सीजीएल उत्तीर्ण, कल्याण पदाधिकारी), रितेश कुमार (एसओ) तथा सपना सिंह (बीएसएफ प्रशिक्षण पूर्ण) शामिल हैं, जिन्होंने अपनी सफलता से प्रखंड का मान बढ़ाया है। सेवा संस्थान द्वारा सफल प्रतिभागियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला परिषद प्रतिनिधि धनंजय यादव उपस्थित रहे। उन्होंने संस्थान के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र के बच्चों को प्रोत्साहित...