कोडरमा, सितम्बर 8 -- सतगावां, निज प्रतिनिधि। सतगावां प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से कमेटी विस्तार को लेकर रविवार को राजद जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव के नेतृत्व में दौरा किया गया। इस दौरान जमटोटो, रजघटी, बासोडीह, समालडीह, शिवपुर, टेहरो, नासरगंज, खैरा सहित कई पंचायतों में पहुंचकर पंचायत स्तर पर संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि पंचायत स्तर पर महिला प्रकोष्ठ, किसान मोर्चा, युवा प्रकोष्ठ सहित विभिन्न मोर्चों का गठन कर पंचायत अध्यक्षों का मनोनयन किया जाएगा। उन्होंने महिला सहायता समूह की महिलाओं से भी मुलाकात कर क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी ली और समाधान का भरोसा दिलाया। बैठक में डोमचांच नगर अध्यक्ष संतोष कुमार चंद्रवंशी, प्रखंड अध्यक्ष अमर कुमार, मुखिया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.